(India)
उप मुख्यमंत्री और परिवहन सड़क सुरक्षा विभाग मंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने परिवहन मुख्यालय से हाईटेक कैमरों से लैस उड़नदस्तों को हरी झंडी दिखायी। उन्होंने बताया कि सरकार के द्वारा सभी विभागों में पारदर्शिता लाने और भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की दिशा में कार्य किया जा रहा है। परिवहन विभाग के द्वारा भी विभाग की गतिविधियों को और अधिक पारदर्शी बनाने के लिए उदानदस्तों पर डैश कैम एवं इन पर तैनात कार्मिकों की यूनिफ़ॉर्म पर बॉडी कैम लगवाये गये है। जयपुर में 2 आरटीओ उड़नदस्तों के वाहनों पर लगाए कैमरे, परिवहन विभाग में पारदर्शिता लाने के लिए नई पहल, जयपुर आरटीओ प्रथम व द्वितीय उड़नदस्तों में एक-एक कैमरे लगाए गए।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।