राजस्थान विधानसभा में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का वक्तव्य आज
(India) राजस्थान विधानसभा में आज प्रश्नकाल के साथ सदन की कार्यवाही फिर शुरू होगी | नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली बजट को लेकर शाम 4-5 बजे तक सदन को संबोधित करेंगे | इसके बाद शाम 5 से 6 बजे तक सीएम भजनलाल शर्मा विधानसभा में अपना वक्तव्य देंगे | वहीं सदन में आज उद्योग विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग, सहकारिता, ऊर्जा, वन, राजस्व, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग से जुड़े सवाल-जवाब होंगे | इसके साथ ही राजस्थान विनियोग एवं राजस्थान वित्त विधेयक 2024 पारित किया जाएगा | इसके साथ ही सदन 30 अगस्त को गांधी वाटिका निरसन विधेयक पर चर्चा कर उसे पारित करेगा, साथ ही मानवाधिकार आयोग की रिपोर्ट पर भी चर्चा होगी |

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।