(Ghazipur, Ghazipur)
यूपी के गाजीपुर में तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से दो कांवड़ियों की मौत हो गई. वहीं, दो से तीन कांवड़िए घायल हो गए | यह हादसा उस वक्त हुआ जब कांवड़िए कैथी मारकंडे धाम से गंगाजल लेकर बाबा धाम जा रहे थे | मृतक दोनों कांवड़िए नाबालिग थे| घटना की सूचना मिलते ही उनके परिवार में कोहराम मच गया | दरअसल, पूरा मामला खानपुर थाना क्षेत्र के बिहारीगंज डगरा-मेहनाजपुर मार्ग का है, जहां बीती रात तेज रफ्तार बोलेरो वाहन की चपेट में आने से दो कांवड़ियों की मौत हो गई| हादसे से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई | सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई | बाद में सीओ सैदपुर पूरे फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे |
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।