दिल्ली कोचिंग सेंटर हादसा: पीड़ित परिवारों के लिए की पांच करोड़ रुपये के मुआवजे की मांग
(DELHI, India) दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में कोचिंग सेंटर की बेसमेंट में बाढ़ से हुई तीन छात्रों की मौत के खिलाफ बुधवार को छात्रों की भूख हड़ताल जारी रही। पिछले चार दिनों से 400 से ज्यादा छात्र विरोध कर रहे हैं। छात्र संस्थान के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं।
छात्रों ने पीड़ित परिवारों को पांच करोड़ रुपये का मुआवजा, दर्ज एफआईआर की डिटेल, तय समय सीमा में समिति की रिपोर्ट सामने लाने की मांग की। उन्होंने कहा कि दिल्ली में क्लासेज के लिए बेसमेंट के इस्तेमाल पर प्रतिबंध हो। प्रदर्शनकारी छात्रों में से एक ने बताया कि दस अभ्यर्थियों ने पीड़ित परिवारों को पांच करोड़ रुपये का मुआवजा देने समेत अपनी मुख्य मांगें पूरी होने तक अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी है। भूख हड़ताल पर बैठी एक महिला अभ्यर्थी ने कहा कि कहीं न कहीं हमें थोड़ी उम्मीद थी कि प्रशासन हमारी बात सुनेगा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।