(Mananthavady, Wayanad)
केरल के वायनाड में शुक्रवार को भूस्खलन प्रभावित इलाके से दो कुत्तों को बचाया गया। तीन दिन तक वे कीचड़ और मलबे के नीचे दबे हुए थे। कुत्तों को घटनास्थल से सुरक्षित बचा लिया गया और पशु बचाव दल को सौंप दिया गया। जिला प्रशासन ने कहा कि तीन दिन पहले वायनाड जिले में हुए भीषण भूस्खलन में 205 लोगों की मौत हो गई और 264 घायल हो गए। जिला प्रशासन की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार, 28 बच्चों सहित 205 शव बरामद किए गए। जिला प्रशासन ने ये भी कहा है कि वायनाड में 9,328 लोगों को 91 राहत शिविरों में शिफ्ट किया गया है। अलग-अलग एजेंसियों के माध्यम से बचाव अभियान जारी है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।