केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के राजस्थान दौरे का दूसरा दिन
(India) केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के राजस्थान दौरे का दूसरा दिन,
नाथद्वारा में किए श्रीनाथ जी के दर्शन...उदयपुर में जीएसटी भवन के लोकार्पण समारोह में करेंगी शिरकत | भारत सरकार में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण शुक्रवार सुबह नाथद्वारा पहुंची । उन्होंने यहां प्रभु श्रीनाथजी के ग्वाल झांकी के दर्शन किए, जिसके बाद मंदिर परंपरा अनुसार रजाई उपरना ओढ़ाकर उनका स्वागत किया गया। इस दौरान मंदिर मंडल अधिकारी सुधाकर शास्त्री, सीईओ चेतन त्रिपाठी, जिला कलेक्टर भवरलाल, पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी, उपखंड अधिकारी अजय अमरावत सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। मोती महल में राजसमंद विधायक दीप्ति माहेश्वरी, भाजपा नगर अध्यक्ष प्रदीप काबर सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।