केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने उदयपुर में जीएसटी भवन का किया लोकार्पण
(Udaipur, Udaipur) केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने उदयपुर के हिरणमगरी सेक्टर 14 में जीएसटी भवन का लोकार्पण किया। सेक्टर चौदह सीए सर्कल के पास बने नए जीएसटी भवन के लोकार्पण समारोह में पहुंची सीतारमण का स्वागत किया गया। कैंपस में पहुंचते ही सबसे पहले उनको कस्टम के जवानों ने उनको गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आरती की और बाद में फीता काटकर जीएसटी भवन का शुभारंभ करते हुए पट्टिका का अनावरण किया। मंच पर सीतारमण के साथ उदयपुर के सांसद मन्नालाल रावत, राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया सहित अधिकारी मंचासीन थे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।