कोलकाता रेप-हत्या मामला: पीड़ित परिवार ने कहा- पुलिस ने उन्हें गुमराह किया
(Kolkata, Kolkata) कोलकाता रेप-हत्या मामला में पीड़िता के परिवार ने कहा- हमें सीबीआई की जांच पर भरोसा है। पुलिस ने हमें गुमराह करने की कोशिश की। राज्य प्रशासन किसी को बचाने की कोशिश कर रहा है। एक व्यक्ति इतना गंभीर अपराध नहीं कर सकता। साथ ही साथ ट्रेनी डॉक्टर के बलात्कार-हत्या मामले को लेकर शुक्रवार सुबह कोलकाता के रवींद्र सरोवर में विरोध प्रदर्शन किया | ट्रेनी डॉक्टर की मां ने कहा- पुलिस जल्दबाजी में थी
कोलकाता रेप-हत्या मामला, पीड़िता की मां ने कहा- कोलकाता पुलिस कमिश्नर विनीत गोयल ने जांच ठीक से नहीं की। वह जल्दबाजी में थे। हमें उम्मीद है कि मेडिकल कॉलेज में चल रहे रैकेट का पर्दाफाश होगा और कार्रवाई होगी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।