(Jhalawar, Jhalawar)
झालावाड़ से बड़ी खबर, झालावाड़ में तीन बच्चों की तबीयत बिगड़ी, तीनों बच्चों को झालावाड़ अस्पताल में भर्ती कराया गया. बताया जा रहा है कि चूहे मारने की दवा मिला आटा खाने से बच्चों की तबीयत बिगड़ी | घटना रामगंज मंडी के सेमलखेड़ी गांव की है | पूरी घटना यहीं बताई जा रही है | ज्यादा जानकारी के लिए जन टीवी संवाददाता अनिल सैन ने बताया कि चूहे मारने के लिए आटे में चूहा मारने की दवा मिलाई गई थी. इसके साथ ही जन टीवी संवाददाता ने बताया कि परिजनों ने बक्से के नीचे आटे में मिली दवा रखी थी | बक्से के नीचे रखी आटे में मिली दवा वाली प्लेट निकाल ली गई और दवा वाला आटा खा लिया गया जिससे तीन बच्चों की तबीयत बिगड़ गई |
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।