(RAJASTHAN, RAJASTHAN)
राजस्थान में अपराधों की रोकथाम ,कानून व्यवस्था और जनसुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर पुलिस महकमे की ओर से जयपुर में दो दिवसीय कांफ्रेंस का आयोजन होगा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जयपुर के झालाना स्थित राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में होने वाली ‘पुलिसिंग विद एक्सीलेंस-द वे फॉरवर्ड‘ कांफ्रेंस का शुभारम्भ करेंगे। कांफ्रेंस के उद्घाटन सत्र में प्रदेश के गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़़म, मुख्य सचिव सुधांश पंत और अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह आनंद कुमार सहित के साथ ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहेंगे। जनवरी महीने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुए राष्ट्रीय स्तर की डीजीपी-आईजी सम्मेलन में लिए गए निर्णय की कड़ी में राजस्थान पुलिस की ओर से इस कांफ्रेंस का आयोजन किया जा रहा है। कांफ्रेंस में दो दिनों राज्य में बेहतर पुलिसिंग पर केन्द्रित मुद्दों पर राज्य के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और विषय विशेषज्ञ अलग-अलग सेशंस में अपना प्रस्तुतीकरण देंगे। इन सत्रों में प्रदेश के एडीजी, रेंज आईजी और डीआईजी के अलावा चयनित एसपी, एडिशनल एसपी, डीएसपी और निरीक्षक स्तर के पुलिस अधिकारी ऑनलाइन और ऑफलाइन मोड में ‘ब्रेन स्टॉर्मिंग‘ करेंगे। कांफ्रेंस में न्यू क्रिमिनल लॉज, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल्स, मादक पदार्थों की तस्करी और रोकथाम, साइबर सिक्योरिटी, क्राइम कंट्रोल, परीक्षाओं में नकल पर लगाम, महिला अपराध, बच्चों और कमजोर तबके के लोगों के विरुद्ध अपराध पर नियंत्रण, रोड सेफ्टी , ट्रैफिक मैनेजमेंट और आंतरिक सुरक्षा जैसे विषयों पर मंथन किया जाएगा।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।