(India)
राजस्थान प्रशासनिक सेवा के 11 अफसरों को भारतीय प्रशासनिक सेवा( IAS) में प्रमोट किया गया है। केंद्रीय कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग ने इन्हें प्रमोट करने के आदेश जारी कर दिए हैं। प्रमोट किए गए सभी 11 अफसर 1997 बैच के RAS हैं। RAS से IAS बने अफसरों को 2023 की वैकेंसी से प्रमोट किया है। IAS बने अफसरों में शाहीन अली खान, आकाश तोमर, अरुण कुमार हसीजा, मनीष गोयल, मातादीन मीणा, कमल राम मीणा, केसर लाल मीणा , हिम्मत सिंह बारहठ, पुरुषोत्तम शर्मा , देवाराम सैनी और अजय असवाल शामिल हैं। इनमें देवाराम सैनी पूर्व सीएम अशोक गहलोत के ओएसडी रह चुके हैं। शाहीन अली और अजय असवाल गहलोत राज में सीएमओ में संयुक्त सचिव रह चुके हैं। पुरुषोत्तम शर्मा गहलोत सरकार के समय दो साल डीपीआर रह चुके हैं और अभी वे सीकर में एडिशनल डिविजनल कमिश्नर हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।