आंध्र प्रदेश: काजू से भरा मिनी ट्रक पलटने से सात की मौत
(EastGodavari, EastGodavari) आंध्र के पूर्वी गोदावरी जिले में मंगलवार देर रात मिनी ट्रक के पलट जाने से उसमें बैठे सात लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने ये जानकारी दी। ये हादसा एलुरु जिले के बोरमपलेम गांव से पूर्वी गोदावरी जिले के ताड़ीमल्ला की तरफ हुआ। पूर्वी गोदावरी जिले के एसआई नरसिम्हा किशोर ने कहा, “सात लोगों की मौत हो गई। एक बच गया और वे ठीक है. वह बोलने में सक्षम हैं।" काजू से लदा मिनी ट्रक टी नरसापुरम मंडल के बोर्रामपलेम से निदादावोलु मंडल के ताडीमल्ला जा रहा था, तभी चालक ने नियंत्रण खो दिया और वे पलट गया। पुलिस के मुताबिक, मृतक लोगों की मौत काजू की बोरियों के नीचे फंसने से हुई। लोगों और पुलिस ने शवों को बोरियों के नीचे से निकाला और पोस्टमार्टम के लिए कोव्वुरू सरकारी अस्पताल भेज दिया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।