धनतेरस पर सोना खरीदने से पहले सावधान: असली और नकली हॉलमार्क की पहचान करें, ज्वेलर से पूछें ये 3 सवाल
(India) दिवाली को पांच दिवसीय त्योहार माना जाता है। इसकी शुरुआत धनतेरस से होती है। इस साल धनतेरस का पर्व 29 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस दिन सोना-चांदी खरीदना शुभ माना जाता है। धनतेरस के दिन ज्वेलर्स की दुकानों पर ग्राहकों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिलती है। ऐसे में हर कोई जल्दी में खरीदारी करना चाहता है, लेकिन सोना एक महंगी धातु है। इसकी खरीदारी में जल्दबाजी दिखाना आपकी जेब पर भारी पड़ सकता है।
प्राचीन काल से सोने की ज्वेलरी भारतीय कल्चर का हिस्सा रही है। यह न केवल निवेश का सबसे सिक्योर तरीका माना जाता है, बल्कि यह एक बेहद पॉपुलर आभूषण भी है। यही वजह है कि धनतेरस के समय सोना खरीदने वालों की संख्या में कई गुना इजाफा होता है। नए-नए डिजाइनों की वजह से लोग सोने की ज्वेलरी की ओर आकर्षित होते हैं और हर साल बढ़-चढ़कर इसकी खरीदारी करते हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।