2025 विश्व हिंदी दिवस सम्मेलन का फोकस 'हिंदी: एकता और सांस्कृतिक गौरव की वैश्विक आवाज' रहेगा
(India) विश्व हिंदी दिवस की शुरुआत भारत सरकार द्वारा 10 जनवरी 2006 वर्ष में की गई थी। विश्व हिंदी दिवस विशेष रूप से हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से मनाया जाता है। विश्व हिंदी दिवस के माध्यम से भारतीय संस्कृति और भाषा की वैश्विक पहचान बनाने का प्रयास किया जाता है। साथ ही साथ विश्व हिंदी दिवस दुनिया भर के अधिकांश देशों में मनाया जाता है | आइए जानते हैं सूत्रों के मुताबिक, विश्व हिंदी दिवस 2025 की थीम और इतिहास। विश्व हिंदी दिवस 2025 की थीम:- इस बार 2025 विश्व हिंदी दिवस सम्मेलन का फोकस 'हिंदी: एकता और सांस्कृतिक गौरव की वैश्विक आवाज। विश्व हिंदी दिवस,1949 में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में पहली बार हिंदी बोले जाने की याद दिलाता है | विश्व हिंदी दिवस पहली बार 2006 में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के नेतृत्व में मनाया गया था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।