(RAJASTHAN, RAJASTHAN)
युवा दिवस के मौके पर राजस्थान में रोजगार उत्सव का आयोजन किया जाएगा । राज्य स्तरीय रोजगार उत्सव और विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास ,लोकार्पण और नवनियुक्त कार्मिकों नियुक्त पत्र प्रदान करने के लिए मुख्य समारोह जयपुर के बिरला सभागार में आयोजित होगा । कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी शिरकत करेंगे । इस रोजगार उत्सव में राज्य सरकार युवाओं को 13 हजार 500 से अधिक नियुक्तियां देगी। इनमें चिकित्सा विभाग में सीएचओ के 5 हजार 261, वित्त विभाग में कनिष्ठ लेखाकार के 4 हजार 749, गृह विभाग में कांस्टेबल सहित अन्य के 3 हजार 133, राजस्व विभाग में तहसील राजस्व लेखाकार के 179, शिक्षा विभाग माध्यमिक में विविध 159 पद और शिक्षा विभाग प्राथमिक में अध्यापक लेवल-प्रथम और द्वितीय के 76 पदों पर नियुक्तियां शामिल हैं। साथ ही कार्यक्रम में 31 हजार 29 करोड़ रुपये के 73 हजार 39 विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण भी किया जाएगा। मंत्रिमंडल सचिवालय की ओर से उपमुख्यमंत्री और मंत्रियों को संबंधित जिलों में से सुविधानुसार एक जिले के कार्यक्रम में शामिल होने को कहा गया है
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।