बीकानेर में तीन दिवसीय अंतराष्ट्रीय ऊंट उत्सव का आगाज
(Bikaner, Bikaner) तीन दिवसीय अंतराष्ट्रीय ऊंट उत्सव का शुभारंभ हुआ।जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने बताया कि जिला प्रशासन और पर्यटन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में ऊंट उत्सव की शुरुआत हैरिटेज वॉक से हुई। हैरिटेज वॉक लक्ष्मीनाथ मंदिर से शुरू हुई। लोक कलाकार पवन व्यास द्वारा 2 हजार 25 फिट लंबी पगड़ी बांधकर वर्ल्ड रिकॉर्ड का दावा किया। इसके लिए वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड की टीम बीकानेर पहुंची और सर्टिफिकेट सौंपा। यहां नगाड़ा, चंग और बांसुरी वादन की प्रस्तुतियां दी गई। वहीं देशी और विदेशी सैलानी बंधेज, पोट्री, सुनहरी कलम और साफा बांधने की कला से रूबरू हुए। इस दौरान लोक कलाकार, रोबीले और सजे-धजे ऊंट भी साथ रहें।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।