(UTTARPRADESH, UTTARPRADESH)
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में देश-विदेश से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। इसी सिलसिले में बुधवार को यूएई, फिजी और फिनलैंड समेत 10 देशों से 21 सदस्यों का अंतरराष्ट्रीय दल मेले में पहुंचा। टेंट सिटी में मंत्रोच्चार के साथ तिलक लगाकर और माला पहनाकर उनका स्वागत किया गया। प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को संगम में डुूबकी लगाई। सदस्यों में महाकुंभ को लेकर भारी उत्साह था। 16 जनवरी से 24 फरवरी तक संस्कृति का महाकुंभ होगा। मुख्य मंच गंगा पंडाल का होगा, जिसमें देश के प्रसिद्ध कलाकार प्रस्तुति देंगे। इसके अलावा यमुना पंडाल, सरस्वती पंडाल में भी सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू होंगे। आज गंगा पंडाल में बॉलीवुड सिंगर शंकर महादेवन अपनी प्रस्तुति देंगे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।