झालावाड़ के भवानीमंडी में हुआ सड़क हादसा,बाइकों की भिड़ंत में दो युवकों की मौत
(Jhalawar, Jhalawar) झालावाड़ जिले के भवानीमंडी में गरनावद पिपलिया के बीच दो बाइको की भिड़ंत में बाइको पर सवार दो युवकों की मौत हो गई, वहीं तीन गंभीर घायल हो गए। जिन्हें झालावाड़ अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बताया कि रात्रि को गरनावद पिपलिया के बीच दो बाइको की भिड़ंत हुई। दोनों बाइक में कुल पांच लोग सवार थे। हादसे में दोनों बाइको के चालकों की मौत हो गई। मृतकों में समराई निवासी अर्जुन भील व पितमपुरा इंदौर निवासी नवीन सिंह की मौत हो गई। सभी को एम्बुलेंस से झालावाड अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने दो को मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना में समराई निवासी कन्हैयालाल अभिषेक और रामगोपाल गंभीर घायल हो गए। इनका उपचार चल रहा है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।