हनुमानगढ़ जिले के टिब्बी इलाके में हुआ हादसा, पानी की टंकी में डूबने से दो भाइयों की मौत
(Tibi, Hanumangarh) हनुमानगढ़ जिले के टिब्बी क्षेत्र के गांव डबली कलां में चक 12 डीबीएल के खेत में बनी पानी की डिग्गी में गिरे बड़े भाई को बचाने के प्रयास में दो सगे भाईयों की पानी की डिग्गी में डूबने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रामप्रताप बुरड़क के खेत में बनी पानी की डिग्गी से बंटी पैर फिसलने से गिर गया था। उसको बचाने के लिए उसके दो भाईयों ने छलांग लगा दी और बड़े भाई को तो सकुशल बाहर निकाल लिया गया, लेकिन अन्य दोनों भाईयों की डिग्गी के गहरे पानी में डुबने से मौत हो गई। जहां से उन्हें डिग्गी से बाहर निकाल कर सीएचसी टीबी ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों भाईयों के शवों का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिये है। इस संबंध में मृतकों के भाई सीताराम ने पुलिस थाने में मर्ग दर्ज़ करवाई है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।