दिल्ली के चुनावी रण में आज से सीएम योगी की एंट्री
(DELHI, India) उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज दिल्ली चुनाव के लिए प्रचार करेंगे | मुख्यमंत्री खासकर दिल्ली में रह रहे उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के मूल निवासियों को साधेंगे | आज उनकी किराड़ी, जनकपुरी और करोल बाग विधानसभा क्षेत्र में जनसभाएं होंगी | वह भाजपा प्रत्याशियों के लिए दिल्ली के मतदाताओं से वोट मांगेंगे | सीएम योगी की पहली जनसभा दिन में साढ़े तीन बजे से किराड़ी विधानसभा क्षेत्र के दुर्गा चौक प्रेम नगर में होगी | दूसरी जनसभा शाम 4:50 बजे से करोल बाग विधानसभा क्षेत्र के देवनगर में होगी | योगी की तीसरी जनसभा जनकपुरी विधानसभा क्षेत्र में 40 फुटा रोड पंखा रोड पर होगी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।