प्रयागराज के महाकुंभ में दूसरा अमृत स्नान- नागा साधुओं ने लहराई तलवार
(UTTARPRADESH, UTTARPRADESH) महाकुंभ में दूसरा अमृत स्नान- नागा साधुओं ने लहराई तलवारें: रथ पर निकले कैलाशानंद महाराज; भक्तों ने उनके चरणों की धूल इकट्ठी की। महाकुंभ का आज 17वां दिन है। मौनी अमावस्या पर दूसरा अमृत स्नान चल रहा है. भगदड़ के बाद जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने अपने रथ लौटा दिये । साथ ही साथ मौनी अमावस्या पर अमृत स्नान के लिए बुधवार को श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी ने अखाड़ों के जुलूस की अगुवाई की। आम श्रद्धालुओं ने जहां बुधवार को सुबह-सुबह मौनी अमावस्या स्नान शुरू कर दिया, वहीं तड़के मची भगदड़ के कारण अखाड़े दोपहर बाद ही स्नान के लिए पहुंचे। श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी हिंदू परंपरा के अनुसार तीन प्रमुख सशस्त्र अखाड़ों में से एक है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।