राज्यपाल अभिभाषण पर होगा वाद विवाद | प्रश्नकाल के दौरान लिखित उत्तर को पढ़ने पर बहस हुई। पहले सवाल का लिखित उत्तर मंत्री ने पढ़ा। स्पीकर वासुदेव देवनानी ने आसान से व्यवस्था दी। उन्होंने कहा सोमवार को आसान से तय कर चुका कि अगर प्रश्न का लिखित उत्तर सदस्यों के पास आ गया, उस लिखित उत्तर को पढ़ने की आवश्यकता नहीं। सदन में अध्यक्ष की व्यवस्था पर संसदीय कार्य मंत्री ने सवाल उठाया। संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने कह कि कईयो के पास उत्तर नहीं जाते इसलिए अभी जो व्यवस्था चल रही है वह चलने दीजिए। जबकि स्पीकर ने कहा था कि प्रश्नकाल के अंदर सीधा सप्लीमेंट्री पूछा जाए। इस बीच डोटासरा ने कहा कि जिस विभाग कई क्वेश्चन है उसको भेजा जाना चाहिए वही जवाब दें। नेता प्रतिपक्ष जूली ने कहा पहले भी इस तरह की व्यवस्था रही है कि सीधा सप्लीमेंट्री पूछा जाए। इस बीच वन मंत्री संजय शर्मा बोले कि मैं बोलना चाहता हूं इस बीच स्पीकर ने टोका आपको बोलने की अनुमति नहीं दी गई।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।