गंगापुर सिटी में बदमाशों ने बैंक एटीएम पर की वारदात
(Gangapur, SawaiMadhopur)
गंगापुर सिटी मुख्यालय पर लुटेरों ने आदर्श नगर स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम की लूट की वारदात को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार लगभग 5 से 6 लुटेरे पिकअप गाड़ी लेकर आदर्श नगर स्थित एक्सिस बैंक के एटीएमपर पहुंचे और गैस कटर से एटीएम को काटकर लगभग 3 लाख 95 हजार की राशि लूट कर ले जाने में कामयाब रहे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर आगे की जांच शुरू कर दी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।