ओला इलेक्ट्रिक का नेट लॉस तीसरी तिमाही में बढ़कर 564 करोड़ रुपये पहुंचा
(India) ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड ने शुक्रवार को बताया कि 31 दिसंबर, 2024 को खत्म तीसरी तिमाही में उसका नेट लॉस बढ़कर 564 करोड़ रुपये हो गया है।
ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड ने फाइलिंग में कहा कि कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 376 करोड़ रुपये का नेट लॉस दर्ज किया था।
तीसरी तिमाही में राजस्व 1,045 करोड़ रुपये रहा, जबकि एक साल पहले की समान अवधि में ये 1,296 करोड़ रुपये था। कंपनी ने कहा कि समीक्षाधीन तिमाही में कुल खर्च 1,505 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में ये 1,597 करोड़ रुपये था। कंपनी ने बाजार में रिकॉर्ड इलेक्ट्रिक स्कूटर बेचे हैं। कंपनी ने कहा, "3.33 लाख इकाइयों के साथ अब तक का सबसे ज्यादा ई2डब्ल्यू रजिस्ट्रेशन
दर्ज किया, जो एक साल पहले की समान अवधि से 37.5 प्रतिशत ज्यादा है।"

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।