कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ संस्थान के चेयरमैन श्री एस.के. सुराणा जी एवं मैनेजिंग डायरेक्टर श्री वैभव सुराणा जी की उपस्थिति में कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. आकाश सक्सेना जी सरस्वती पूजन एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया |
कॉन्फ्रेंस के मुख्य अतिथि प्रोफेसर पवन अग्रवाल, संथा सचिव भी उपस्थित रहे
कॉन्फ्रेंस के प्रथम दिवस में दो सेशन रखे गए जिसमें लगभग 20 अंतरराष्ट्रीय मुख्य वक्ता रहे | मुख्य वक्ताओं में श्री सुमित भटनागर, जेपी मॉर्गन चेज़ एंड कंपनी यूएसए में सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग के उपाध्यक्ष, श्री अमरेसन वेंकटेशन, वरिष्ठ सॉफ्टवेयर इंजीनियर, जुनिपर नेटवर्क, यूएसए, श्री सुशील प्रभु प्रभाकरन, फुल स्टैक लीड, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, यूएसए शामिल रहे।
दूसरा सेशन टेक्निकल सेशन का रहा जिसमें विभिन्न रिसचर्स तथा शिक्षाविदों ने भागीदारी की एवं अपने शोध पत्र प्रस्तुत किये | कॉन्फ्रेंस के अगले दिन 9 फरवरी 2025 को भी लगभग 25 अंतर्राष्ट्रीय वक्ताओं ने भाग लिया तथा विषय से संबंधित विभिन्न प्रकार के नए अनुसंधान एवं अनुभव साझा किया |
मुख्य कैटलॉग में श्री शंकर सुब्रमण्यम प्रमुख वास्तुकार डेटा इंजीनियरिंग यूएसए, सुश्री राधिका बुडागला, कैपिटल वन, यूएसए, श्री शंकर सुब्रमण्यन, प्रमुख वास्तुकार डेटा इंजीनियरिंग, यूएसए, श्री इरशादुल्ला असीम मोहम्मद, आपूर्ति श्रृंखला, फ्यूलसेल एनर्जी इंक, यूएसए में प्रोजेक्ट मैनेजर, श्री गुरु प्रसाद सेल्वाराजन, एचसीएल टेक, यूएसए और सुश्री दिव्या वलसला शरतचंद्रन, एप्लीकेशन टेक लीड, यूएसए शामिल रहे। दूसरे दिन के टेक्निकल सत्र में भी शोधार्थियों ने अपना शोध पत्र प्रस्तुत किया |
कार्यक्रम के अंत में वेलिडिक्टरी सेशन के साथ सभी को धन्यवाद देकर कॉन्फ्रेंस के समाप्ति की गई इसमें कंप्यूकॉम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज जयपुर, ईएसटी ग्रुप ऑफ फाउंडेशन, नई दिल्ली, विशेष अतिथि, टेक्निकल स्टाफ एवं सभी टीम मेंबर्स को विशेष आभार दिया गया इसके साथ ही कार्यक्रम में डॉ आकाश सक्सेना द्वारा कॉन्फ्रेंस में बोले गए विभिन्न शोध पत्रों के आधार पर बेस्ट पेपर अवार्ड भी अनाउंस किया गया |
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।