"यह वर्ष हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। देश के संविधान को लागू होने का यह अमृत महोत्सव वर्ष भी है। और साथ-साथ उत्तर प्रदेश की स्थापना का भी अमृत महोत्सव वर्ष है। ये दोनों कार्य जनवरी 1950 में हुए थे। पिछले 75 वर्ष की शानदार यात्रा के साथ आगामी 25 वर्ष की हमारी क्या योजना हो सकती है, उसका एक रोडमैप तैयार करने के लिए बजट अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर हम सब संविधान के शिल्पी बाबा साहब भीमराव आंबेडकर, जिनके नाम पर डबल इंजन की सरकार लखनऊ में बाबा साहब भीमराव आंबेडकर स्मारक और सांस्कृतिक केंद्र की स्थापना कर रही है, संविधान के 75 वर्ष की इस यात्रा के लिए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और बहुत शीघ्र बाबा भीमराव आंबेडकर के विचारों का एक केंद्र बन करके संविधान की मूल भावनाओं के अनुरूप वंचितों को वरीयता देने के क्रम को तत्परता के साथ आगे बढ़ाएगी।" उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने 2025-26 के लिए गुरुवार को 8,08,736 करोड़ रुपये का बजट पेश किया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।