(RAJASTHAN, RAJASTHAN)
राजस्थान विधानसभा से कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा समेत 6 विपक्षी विधायकों को निलंबित कर दिया गया | इसके बाद सदन की कार्यवाही सोमवार तक के लिए स्थगित कर दी गई | इस बीच निलंबन के खिलाफ कांग्रेस विधायक सदन में धरने पर बैठ गए | ये फुटेज नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के ऑफिशियल ग्रुप से जारी किए गए हैं | राजस्थान विधानसभा में शुक्रवार को प्रश्नकाल के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर की गई टिप्पणी को लेकर हंगामा हो गया. मंत्री अविनाश गहलोत की टिप्पणी पर विपक्ष भड़क गया | मामला इतना बिगड़ गया कि कांग्रेस विधायक वेल में आकर नारेबाजी करने लगे | हंगामा बढ़ने पर सदन की कार्यवाही तीन बार स्थगित करनी पड़ी | इस बीच मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने कांग्रेस विधायकों को सदन से निलंबित करने का प्रस्ताव रखा | जिस पर स्पीकर देवनानी ने गोविंद सिंह डोटासरा समेत 6 कांग्रेस विधायकों को सदन से निलंबित कर दिया |
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।