(RAJASTHAN, RAJASTHAN)
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को जयपुर पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कॉल के जरिए एक बार फिर जान से मारने की धमकी दी गई है। पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर तुरंत पुलिस अधिकारी हरकत में आए और पुलिस कंट्रोल रूम को ट्रेस किया गया। जांच में सामने आया कि धमकी भरा फोन दौसा के श्यालावास स्थित केन्द्रीय कारागृह से आया था। पुलिस अधिकारियों ने दौसा जेल में सर्च अभियान चलाया और कई बंदियों से पूछताछ भी की। सूत्रों के मुताबिक फोन करने वाला आरोपी पॉक्सो एक्ट में सजा काट रहा बंदी है। कॉल करने वाले ने टाइमलाइन दी और कहा कि रात 12 बजे से पहले तुम्हें मार दूंगा। इस कॉल के बाद राजस्थान पुलिस अलर्ट हो गई और कॉल करने वाले के बारे में जानकारी जुटाई गई। फिलहाल पुलिस अधिकारी आरोपी से पूछताछ कर रहे है। गौरतलब है कि इससे पहले भी दौसा के श्यालावास स्थित केन्द्रीय कारागृह से बंदी ने फोन कर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को जान से मारने की धमकी दी थी। इस मामले में जेल प्रशासन ने कई कार्मिकों को निलंबित किया था |
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।