(UTTARPRADESH, UTTARPRADESH)
अयोध्या गैंगरेप पीड़िता की बहन का बयान: हमें मुआवजा नहीं, न्याय चाहिए। साथ ही अयोध्या गैंगरेप पीड़िता के परिवार की मांग है- आरोपियों को जेल से बाहर निकालो और गोली मार दो। जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार शाम यानी 31 जनवरी 2025 से लापता लड़की का शव 2 फरवरी 2025 को अयोध्या में नग्न अवस्था में मिला था। पुलिस को लड़की के शव के पास खून से सने कपड़े भी मिले थे। इसके बाद पुलिस को शक हुआ कि लड़की के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या की गई है। यह बहुत दुखद है कि गैंगरेप कांड को एक महीना बीत चुका है। उत्तरप्रदेश उपचुनाव के नतीजे भी आ चुके हैं, लेकिन चुनाव खत्म होने के बाद भी कोई नेता पीड़ित परिवार का दर्द बांटने नहीं आया है। समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने रविवार 2 फरवरी 2025 को प्रेस कॉन्फ्रेंस की और फफक कर रो पड़े। दरअसल अयोध्या में दलित लड़की की निर्मम हत्या के मामले में अवधेश प्रसाद ने शनिवार यानी की 1 फरवरी 2025 को पीड़ित परिवार से मुलाकात की थी और उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया था। अयोध्या गैंगरेप पीड़िता का परिवार अभी भी न्याय की गुहार लगा रहा है
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।