डिप्रेशन से पीड़ित IFS अधिकारी ने दिल्ली के चाणक्यपुरी में बिल्डिंग से कूदकर की आत्महत्या
(DELHI, DELHI) दिल्ली के चाणक्यपुरी इलाके में भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) के अधिकारी ने इमारत की चौथी मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार ये जानकारी दी। पुलिस ने मौत की पुष्टि की और कहा कि किसी भी तरह की गड़बड़ी की आशंका नहीं है। सूत्रों ने बताया कि अधिकारी डिप्रेशन का इलाज करा रहे थे और उनकी मां उनके साथ एमईए सोसाइटी की पहली मंजिल पर रह रही थीं। अधिकारी ने बताया, "मृतक की पहचान 35 से 40 साल के जितेंद्र रावत के रूप में हुई है। हमने मामले की जांच शुरू कर दी है।" सूत्र ने बताया, "शुरुआती जांच से पता चला है कि उनकी पत्नी और बच्चे देहरादून में रह रहे हैं। वो पहली मंजिल पर रह रहे थे और चौथी मंजिल जाकर वहां से कूद गए।"

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।