राजस्थान भाजपा का होली मिलन समारोह
(RAJASTHAN, RAJASTHAN) राजस्थान भाजपा की ओर से आज प्रदेश स्तरीय होली मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा। समारोह प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ की अध्यक्षता में होगा। जिसमें मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी मौजूद रहेंगे।
सूत्रों के मुताबिक बताया जा रहा है कि राजस्थान भाजपा का होली मिलन समारोह हर साल बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। यह समारोह पार्टी के कार्यकर्ताओं, नेताओं और समर्थकों के लिए एक साथ आने और आपस में मिलकर होली का त्योहार मनाने का एक अवसर होता है। इस आयोजन में भाजपा के वरिष्ठ नेता, राज्यसभा सांसद, विधायक, पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता हिस्सा लेते हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।