दिल्ली: ईद से पहले बाजारों में दिखने लगी रौनक, खानपुर के सिद्धार्थ मार्केट में भारी भीड़
(India) दिल्ली में सूरज ढलते ही खानपुर स्थित सिद्धार्थ बाजार में रौनक दिखने लगती है। इफ्तार के बाद लोग ईद की खरीदारी के लिए दुकानों पर उमड़ पड़ते हैं। इसमें खास तौर पर महिलाएं शामिल हैं। कोई कपड़े, चूड़ियां और चप्पल खरीद रही हैं तो कोई खास तरह की सेवइयां और अन्य व्यंजन खरीद रही हैं। दुकानदारों के चेहरे भी खिले हुए हैं क्योंकि ईद की खरीदारी के लिए आने वाले लोगों की बिक्री बढ़ गई है। साथ ही साथ "ईद के मौके पर इस बार चप्पलों का काम बढ़ गया है और चप्पलों का काम अभी से दिखने लगा है। आप बाजार में ईद की रौनक देख सकते हैं। बहुत सारी महिलाएं चप्पल खरीदने के लिए यहां आ रही हैं। हम अच्छे रेट पर चप्पल बेच रहे हैं, ज्यादा कीमत पर नहीं बेच रहे हैं। इस समय बहुत सारा व्यापार हो रहा है। ग्राहक आ रहे हैं, जा रहे हैं और अपनी पसंद की चप्पलें ले जा रहे हैं। कोई भी खाली हाथ नहीं गया है, आप देख सकते हैं अब तक कितनी सारी चप्पलें हैं। बच्चों के लिए भी चप्पलें हैं, देखिए सब हैं।"

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।