(Sanganer, Jaipur)
जयपुर में वीर तेजाजी मंदिर में असामाजिक तत्वों ने मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना सांगानेर थाना इलाके के प्रताप नगर स्थित मंदिर में हुई। जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि राजस्थानी जयपुर में वीर तेजाजी मंदिर में मूर्ति को क्षतिग्रस्त करने के विरोध में लोगों ने प्रदर्शन किया। लोगों ने सांगानेर थाना इलाके में स्थित मंदिर के सामने टोंक रोड को करीब तीन घंटे तक जाम कर दिया। वहीं, असामाजिक तत्वों ने प्राचीन मंदिर में मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर दिया। शनिवार सुबह पुलिस को इसकी सूचना दी गई। इसी बीच विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के साथ सर्व समाज के लोग मौके पर पहुंच गए और विरोध प्रदर्शन करते हुए टायर जलाकर जयपुर-टोंक मार्ग जाम कर दिया। पुलिस अधिकारियों की समझाइश के बाद भी जब जाम नहीं खुला तो पुलिस ने लोगों को मौके से हटाने के लिए हल्का बल प्रयोग किया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।