(India)
जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया ने मंगलवार को कहा कि मार्च में उसकी थोक बिक्री 9 प्रतिशत बढ़कर 5,500 इकाई हो गई, जबकि पिछले साल इसी महीने में 5,050 इकाई बिकी थी। जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया ने एक बयान में कहा कि कंपनी के इलेक्ट्रिक वाहनों - कॉमेट, जेडएस ईवी और विंडसर - की कुल बिक्री में 85 प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी रही। इसने कहा कि विंडसर ने अपने लॉन्च के बाद से अब तक की सबसे अधिक मासिक बिक्री हासिल की है। इसने कहा कि ईवी पोर्टफोलियो में वृद्धि उपभोक्ताओं द्वारा कंपनी के इलेक्ट्रिक वाहन पोर्टफोलियो को महत्वपूर्ण रूप से अपनाने को दर्शाती है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।