पाकिस्तानी सेना ने जम्मू कश्मीर की कृष्णा घाटी में फिर से की गोलीबारी, भारतीय सेना ने दिया जबरदस्त जवाब
(JAMMUandKASHMIR, JAMMUandKASHMIR) जम्मू-कश्मीर के कृष्णा घाटी सेक्टर में पाकिस्तान ने बुधवार रात एक बार फिर गोलीबारी की। करीब पौने नौ बजे पाकिस्तानी सेना ने भारतीय सेना की अग्रिम चौकियों को निशाना बनाकर फायरिंग की। भारतीय सेना ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया, जिसके बाद करीब बीस मिनट में गोलीबारी बंद हो गई। हालांकि, भारतीय सेना ने इस घटनाक्रम की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

यह फायरिंग मंगलवार को हुई गोलीबारी के बाद हुई, जब पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए एक घंटे तक गोलीबारी की थी, जिसका भारतीय सेना ने कड़े तरीके से जवाब दिया था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।