महात्मा ज्योतिबा फुले की 198वीं जयंती,CM भजनलाल ने स्मारक पर किया माल्यार्पण
(India) महात्मा ज्योतिबा फुले की 198वीं जयंती के अवसर पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने जयपुर में 22 गोदाम स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री शर्मा ने महात्मा फुले की शिक्षाओं को समतामूलक और शोषणमुक्त समाज की स्थापना के लिए मार्गदर्शक बताया। उन्होंने वंचित और शोषित वर्ग, विशेषकर महिलाओं को सशक्त बनाने में फुले दंपत्ति के योगदान की सराहना की। कार्यक्रम में मौजूद अन्य नेताओं और नागरिकों ने भी महात्मा फुले की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके योगदान को याद किया। साथ ही साथ पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर बाइस गोदाम स्थित महात्मा फुले की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया | । इस दौरान नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली भी मौजूद रहे। साथ ही मंत्री अविनाश गहलोत ने पूर्व मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।