एक आदिवासी परिवार से आने वाली गोपिका का बचपन संघर्षों से भरा रहा, लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी। शिक्षा और आत्मविश्वास के बल पर उन्होंने एयर होस्टेस बनने का सपना साकार किया। गोपिका ने हाल ही में एक निजी एयरलाइन कंपनी में एयर होस्टेस के रूप में अपनी सेवा की शुरुआत की है।
उनकी इस उपलब्धि को राज्यभर में सराहा जा रहा है। राज्य के शिक्षा और जनजातीय मामलों के विभागों ने भी गोपिका को बधाई दी है और इसे आदिवासी समुदाय के लिए एक प्रेरणादायक क्षण बताया है।
गोपिका का कहना है कि वह भविष्य में और भी लड़कियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना चाहती हैं और समाज में बदलाव लाने की दिशा में काम करना चाहती हैं।
उनकी इस सफलता ने यह साबित कर दिया है कि अगर इरादे मजबूत हों, तो कोई भी सपना साकार किया जा सकता है — चाहे रस्ते कितने भी कठिन क्यों न हो |
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।