आगरा में करणी सेना ने उत्तर प्रदेश पुलिस को घेरा,करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने तलवारें लहराईं
(UTTARPRADESH, India) आगरा में करणी सेना ने उत्तर प्रदेश पुलिस को घेरा, करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने तलवारें लहराईं, राणा सांगा जयंती मनाने के लिए करणी सेना के 80 हजार कार्यकर्ता आगरा पहुंचे हैं। उत्तर प्रदेश के अलावा हरियाणा, राजस्थान और गुजरात से भी कार्यकर्ता आए हैं। उम्मीद है कि कार्यकर्ताओं की संख्या लगभग 3 लाख हो सकती है | इसे रक्त स्वाभिमान सम्मेलन नाम दिया गया है। करणी सेना के कार्यकर्ता आगरा के गढ़ी रामी में 50 बीघा में फैले पंडाल में एकत्र हुए। कार्यक्रम स्थल पर पुलिस भी पहुंच गई, जिसे देखकर करणी सेना के कार्यकर्ता भड़क गए। करणी सेना के कार्यकर्ता ने पुलिसकर्मियों को घेर लिया और तलवारें और लाठियां लहराने लगे। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस को कार्यक्रम स्थल से जाना पड़ा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।