राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी: अयोध्या में FIR दर्ज
(Lucknow, Lucknow) 13 अप्रैल, रविवार को अयोध्या के राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला एक ईमेल भेजा गया था। इस धमकी के बाद 15 अप्रैल मंगलवार को राम जन्मभूमि ट्रस्ट के अकाउंट ऑफिसर महेश कुमार की शिकायत पर साइबर थाने में एफआईआर दर्ज की गई। ईमेल में न केवल मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई, बल्कि सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा करने की सलाह भी दी गई थी। इसके बाद, प्रशासन ने तुंरत मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ाई और व्यापक सर्च अभियान चलाया, हालांकि सर्च ऑपरेशन के दौरान कुछ भी संदेहजनक नहीं मिला।

यह घटना विशेष रूप से महत्वपूर्ण है क्योंकि अयोध्या में रोजाना हजारों श्रद्धालु मंदिर दर्शन के लिए आते हैं। ऐसे में सुरक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क और अलर्ट है। इस मामले की जांच जारी है और पुलिस इसे गंभीरता से लेकर सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।