राजधानी दिल्ली के सीलमपुर में युवक की हत्या से तनाव
(DELHI, DELHI) उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर इलाके में हाल ही में एक युवक की हत्या से इलाके में तनाव का माहौल है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में गुस्से और डर की स्थिति पैदा हो गई है, जिसके चलते दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। सूत्रों के मुताबिक बताया जा रहा है कि सीलमपुर के गौतमपुरी इलाके में रविवार रात करीब 9:45 बजे एक युवक चाकू से गोदकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान प्रिंटिंग प्रेस में काम करने वाले अफनान के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। हालांकि पुलिस ने घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।