जयपुर में हत्या के आरोपी ने खुद का गला रेतकर आत्महत्या की
(Jaipur, Jaipur) राजधानी जयपुर में एक बहुत दर्दनाक घटना सामने आई है, जयपुर में हत्या के आरोपी ने खुद का गला रेतकर आत्महत्या की | बताया जा रहा है कि महिला से छेड़छाड़ करते समय लोगों ने उसकी पिटाई की तो उसने खुद पर भी हमला कर लिया | महिला से छेड़छाड़ कर रहे युवक को जब पकड़ा गया तो उसने पेपर कटर से अपना गला रेत लिया। पुलिस ने युवक को लहूलुहान हालत में कांवटिया अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। झोटवाड़ा एसएचओ राजेंद्र सिंह के अनुसार बताया- युवक की पहचान बानसूर (अलवर) निवासी आनंद शर्मा (35) के रूप में हुई है। वह झोटवाड़ा में जोशी मार्ग पर रहता था। पुलिस ने एफएसएल टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए हैं।वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।