BJP नेता दिलीप घोष 61 साल की उम्र में शादी करेंगे,दुल्हन बीजेपी की कार्यकर्ता
(Kolkata, Kolkata) वरिष्ठ भाजपा नेता दिलीप घोष ने 61 साल की उम्र में शादी करने का फैसला किया है। उनकी होने वाली पत्नी रिंकू मजूमदार भी भाजपा की सक्रिय कार्यकर्ता हैं। 18 अप्रैल 2025 को वे कोलकाता के न्यू टाउन स्थित अपने आवास पर एक समारोह में भाजपा महिला मोर्चा की सक्रिय कार्यकर्ता रिंकू मजूमदार के साथ सात फेरे लेंगे। इस विवाह में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता बाराती के रूप में शामिल होंगे। दिलीप घोष ने शादी करने का यह फैसला किसी दबाव में नहीं बल्कि अपनी मां की इच्छा पूरी करने के लिए लिया है। उनके करीबी बताते हैं कि उनकी मां लंबे समय से चाहती थीं कि उनका बेटा शादी कर ले। उनकी मां कहती थीं- "अगर मैं नहीं रहूंगी तो तुम्हारा ख्याल कौन रखेगा?" यह बात दिलीप घोष के दिल को छू गई और उन्होंने शादी करने का फैसला कर लिया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।