(JAMMUandKASHMIR, JAMMUandKASHMIR)
कश्मीर में हाल ही में भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिससे लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान और तजाकिस्तान के बॉर्डर पर था और इसकी गहराई 86 किमी थी। हालांकि, इस भूकंप में फिलहाल किसी भी प्रकार के नुकसान की खबर नहीं है। भूकंप के झटके शनिवार को दोपहर 12:17 बजे महसूस किए गए और लोग तुरंत खुली जगहों पर आ गए। इस भूकंप की तीव्रता 3.1 मापी गयी| इस भूकंप का असर जम्मू-कश्मीर के अलावा पाकिस्तान में भी महसूस हुआ।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।