इस स्थिति को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी जिलों के अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि अधिकारी खुद क्षेत्र में जाकर सर्वे करें और राहत कार्यों को पूरी सक्रियता के साथ अंजाम दें। जिन लोगों को जनहानि या पशुहानि हुई है, उन्हें तुरंत राहत राशि दी जाए और घायलों का बेहतर इलाज सुनिश्चित किया जाए। साथ ही फसलों के नुकसान का सर्वे कर रिपोर्ट शासन को भेजी जाए, ताकि समय रहते मुआवज़े की प्रक्रिया शुरू की जा सके। जहां पानी भर गया है, वहां जल्द से जल्द निकासी की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए गए हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।