जयपुर में नीरज उधवानी के अंतिम संस्कार के दौरान CM भजनलाल : खून की एक-एक बूंद का बदला लिया जाएगा
(Jaipur, Jaipur) जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में शहीद हुए चार्टर्ड अकाउंटेंट नीरज उधवानी (33) का गुरुवार को यहां अंतिम संस्कार कर दिया गया। इससे पहले राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कई मंत्री और नेता उधवानी के घर पहुंचे और उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना भी दी। उल्लेखनीय है कि जयपुर के 33 वर्षीय चार्टर्ड अकाउंटेंट नीरज उधवानी कश्मीर के पहलगाम की बैसरन घाटी में आतंकी हमले में शहीद हो गए थे। उधवानी और उनकी पत्नी आयुषी मंगलवार को पहलगाम गए थे। परिजनों के अनुसार नीरज दुबई में सीए के पद पर कार्यरत थे। वे एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे और सोमवार को जम्मू-कश्मीर गए थे। उनकी शादी फरवरी 2023 में तय हुई थी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।