महेश जोशी पर ईडी का शिकंजा,कोर्ट ने चार दिन की रिमांड पर भेजा
(Jaipur, Jaipur) जल जीवन मिशन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पूर्व कांग्रेस मंत्री महेश जोशी को दबोचा | प्रवर्तन निदेशालय ने महेश जोशी तथा उनके सहयोगियों से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी की, जिसमें कथित तौर पर फर्जी कार्य पूर्णता प्रमाण पत्र के आधार पर टेंडर हासिल करने और रिश्वत देने के आरोप सामने आए हैं। साथ ही साथ सूत्रों के मुताबिक बताया जा रहा है कि पूर्व मंत्री महेश जोशी को ईडी चार दिन की रिमांड पर रखेगी। ईडी ने पूछताछ के बाद आज महेश जोशी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद एसएमएस अस्पताल में उनकी जांच की गई। इसके बाद महेश जोशी को जज के घर पेश किया गया, जहां कोर्ट ने महेश जोशी को चार दिन की ईडी रिमांड पर भेज दिया है। जोशी सोमवार तक ईडी रिमांड पर रहेंगे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।