सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बहुगुणा ने राज्य सरकार में मंत्री, मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री के रूप में कई मंत्रालयों में नेतृत्व क्षमता का परिचय देकर राज्य और देश के विकास में भी योगदान दिया। उन्होंने कहा कि गांव में ही स्कूली शिक्षा प्राप्त करने के बाद बहुगुणा उच्च शिक्षा के लिए प्रयागराज आए और वहां स्वतंत्रता आंदोलन में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि यह सरकार राज्य और देश के विकास के लिए उनके द्वारा दिए गए अमूल्य योगदान की स्मृतियों को आगे बढ़ा रही है। इस अवसर पर पूर्व कार्यवाहक मुख्यमंत्री डॉ. अम्मार रिजवी और पूर्व मंत्री रीता बहुगुणा जोशी समेत कई विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे। हेमवती नंदन बहुगुणा का जन्म 25 अप्रैल 1919 को उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में हुआ था। उनका निधन 17 मार्च 1989 को अमेरिका में हुआ था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।