(Jaipur, Jaipur)
राजस्थान के पूर्व मंत्री महेश जोशी की पत्नी कौशल देवी का निधन हो गया है | जल जीवन मिशन घोटाले में महेश जोशी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत में हैं | पति की गिरफ्तारी के बाद कौशल देवी की मौत हो गई, जिससे परिवार में शोक की लहर है | यह भी बताया जा रहा है कि ब्रेन हेमरेज के बाद कौशल देवी की दोनों किडनियां फेल हो गई थीं | आज सुबह उन्होंने मणिपाल अस्पताल में अंतिम सांस ली | महेश जोशी आज पीएमएलए कोर्ट में पेश हुए. पत्नी की मौत के चलते उन्हें सात दिन की पैरोल मिली है | महेश जोशी ईडी की हिरासत में थे |
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।