भीलवाड़ा में पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़,फायरिंग में हिस्ट्रीशीटर को लगी गोली
(India) हिस्ट्रीशीटर सहित अन्य लोगों के हथियारों के साथ बड़ी वारदात को अंजाम देने की सूचना पर नाकाबंदी कर रही हमीरगढ़ पुलिस पर अपराधियों ने फायरिंग कर दी। अपराधियों ने तीन राउंड फायर किए, जिसके जवाब में हमीरगढ़ थाना प्रभारी ने दो राउंड फायर किए। एक गोली कोतवाली थाने के हिस्ट्रीशीटर को लगी, जिससे वह घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे हमीरगढ़ से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। आरोपियों के पास से 2 पिस्तौल व 12 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि इन आरोपियों की गिरफ्तारी से बड़ी वारदात टल गई। फायरिंग की सूचना पर जिला पुलिस अधीक्षक यादव भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों से घटना की जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।