(India)
कोटा के महावीर नगर प्रथम में जमीनी विवाद के चलते एक युवक ने अपने साले की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी बाइक पर सवार होकर आया था और गोली मारने के बाद उसी बाइक पर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को नजदीकी अस्पताल ले गई। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अचानक हुई इस घटना से हड़कंप मच गया। फोरेंसिक और एमओबी टीम के साथ पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। आरोपियों को पकड़ने के लिए नाकाबंदी कर दी गई है। कोटा शहर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिलीप सैनी ने बताया कि मृतक हरिओम वैष्णव है। गोली मारने वाला उसका साला हिस्ट्रीशीटर शंकर वैष्णव है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।